पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन की दोपहर 12 से 2 बजे तक हड़ताल से सैकड़ों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यूनियन ने संगम सिनेमा की तरफ से आने वाला रास्ता बसें खड़ी कर बंद कर रखा था। इससे न तो कोई बस अंदर आई और न ही बाहर निकली। लोग हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना था कि अगर उन्हें पहले से पता होता तो वे कोई और इंतजाम कर लेते।
पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल के दौरान सांझी एक्शन कमेटी के सदस्य जगदीश सिंह चाहल ने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को लेकर दिसंबर में परिवहन मंत्री के सेके्रटरी से मिले थे। उनसे 571 सरकारी बसों को मर्ज करने, डेथ केसों में तरस के आधार पर नौकरी देने, नई नियुक्तियां करने, डीए की किश्तें जारी करने आदि मांगें पूरी करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर जल्द उनकी मांगें पूरी न हुई तो 12 फरवरी को सभी 18 डिपुओं पर गेट रैलियां की जाएंगी। वहीं 18 फरवरी को परिवहन मंत्री के हलके शाहकोट में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर बलराज सिंह, हरी सिंह, कुलवंत सिंह, निर्मल सिंह, दलबीर सिंह, बलजीत सिंह, मुख्तयार सिंह, सुखदेव सिंह, सरदूल सिंह, जसवंत सिंह, दरसेवक सिंह, शाम लाल, गुरबचन सिंह, आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.