पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेड पड़ी तो दारू की भटि्ठयां चला रहे तस्कर दरिया में कूदे, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर. पुलिस ने इंडो-पाक बॉर्डर के जीरो लाइन के नजदीक सतलुज दरिया में चल रही अवैध देसी दारू की एक बड़ी फैक्ट्री का पर्दाफाश कर 20 हजार लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस ने जब मौके पर रेड की तो सभी तस्कर सबकुछ छोडछाड़ कर दरिया में कूदकर भाग गए।

डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने फिरोजपुर का चार्ज संभालते ही आपराधिक तत्वों खासकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। थाना सदर पुलिस पार्टी को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। रविवार दोपहर सीमावर्ती गांव झुग्गे निहंगां वाले के दरिया क्षेत्र में सैकड़ों जवानों ने दबिश दी। वहां अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे तस्कर पुलिस को देख दरिया में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने 2 चालू भटि्ठयां, 20 तिरपालें, 8 ड्रम एवं देसी दारू बनाने में प्रयुक्त होने वाला अन्य सामान कब्जे में लिया है। साथ ही वहां से 20 हजार लीटर लाहन बरामद की। जिसे वहीं पर दरिया में बहाकर नष्ट कर दिया गया। एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले कुछ लोगों की पहचान हुई है और उन पर मामला दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है।