अमृतसर. पीपीपी प्रधान मनप्रीत बादल ने कहा, अकाली दल का किला ढहाने के लिए वह कोई भी हथियार बरतने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, अकालियों को हराने के लिए कांग्रेस ही नही बल्कि सभी समान विचारों वाली पार्टियों को मिलकर चलना होगा। पंजाब मे विधानसभा चुनाव 2017 नही बल्कि जुलाई 2015 में होने जा रहें हैं। मनप्रीत पार्टी की ओर से जिला स्तर पर शुरू की गई मीटिंगों की मुहिम के तहत यहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, पंजाब के हालात तरसयोग हैं। भ्राष्टाचार तथा बेरोजगारी चरम पर है। अकाली दल की भाईवाल पार्टी भाजपा के नेताओं के बयान देखकर पता चलता है, वे कितने दुखी हैं। पंजाब देश भर में पहले नंबर पर था लेकिन आज बहुत पिछड़ चुका है, मै पूछना चाहात हूं कि बादल प्रदेश के लिए कौन सी राजनीतिक विरासत छोड़कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आगामी नगरपालिका व कौंसिल चुनाव कांग्रेस से मिलकर लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, नवजोत िसंह सिद्धू को लगातार अकालियों के खिलाफ बोलते रहना चाहिए।