पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफिरोजपुर. पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने वीरवार को सीएम परकाश सिंह बादल और डिप्टी सुखबीर सिंह बादल की तुलना सद्दाम हुसैन और होसनी मुबारक से करते हुए कहा कि अकालियों के अत्याचारों से पंजाब के लोग तंग आ चुके हैं। इतना ही नहीं बाजवा ने दो कदम आगे जाते हुए कहा कि बादल बाप-बेटे के संबंध आतंकवादियों से हैं।
हम गोली भी नहीं मार सकते : बाजवा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पट्टी में अकालियों ने कांग्रेसी प्रत्याशी की पीठ पर गोली मार उनकी हत्या कर और गुरुहरसहाय के विधायक राणा सोढी पर हमला कर गंदी राजनीति का सुबूत दिया है। अकालियों द्वारा सरेआम कांग्रेसी वर्करों से किए जा रहे अन्याय और पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को न्याय न देने के चलते कांग्रेसी किसी को सीधे गोली तो नहीं मार सकते लेकिन इस स्थिति को कभी सहन भी नहीं किया जाएगा। कांग्रेसी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय पर चुप नहीं बैठेगी और अकालियों को ईंट का जवाब पत्थर से देगी।
जब बाजवा की जुबान फिसल गई
बाजवा की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तब अकालियों से पूछेंगे कि किसी को तड़पाने का दर्द क्या होता है? पत्रकारों द्वारा यह पूछने कि क्या कांग्रेस भी अकालियों की तरह गुंडागर्दी करेगी तो बाजवा ने संभलते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा। बाजवा सहित पंजाब भर से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी वर्करों ने पांच घंटे तक एसएसपी दफ्तर का घेराव किया।
अकाली गुंडाराज चला रहे : जाखड़
तरनतारन/पट्टीत्नविपक्ष के नेता सुनील कुमार जाखड़ ने कहा है कि पंजाब में अकालियों का गुंडाराज चल रहा है। बेकसूर कांग्रेसियों को गोलियों से भूना जा रहा हैं। इसकी ताजा मिसाल सुखराज सिंह की हत्या से मिलती है। वीरवार को गांव भगूपुर में अकाली उम्मीदवार की गोली का शिकार हुए कांग्रेसी उम्मीदवार सुखराज सिंह के अंतिम संस्कार पर पहुंचे जाखड़ ने कहा कि सुखराज सिंह पार्टी का पुराना और मेहनती वर्कर था। इस हीरे को अकालियों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए उनसे छीन लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.