पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prisoners Freed From Subai Will Get Work

दुबई से छुड़वाए युवकों को मिलेगा काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेमकरण/पट्टी. दुबई में फंसे 17 भारतीयों को नहीं छुड़ाता तो अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाता। उन्होंने अपनी कमाई से ब्लड मनी जमा करवाकर दुबई सरकार को दिए हैं ताकि देश के युवाओं की जान बच सके। यह बात दुबई के व्यवसायी एसपीएस ओबराय ने गांव रतोके में कश्मीर सिंह के घर में पत्रकारों से बातचीत करते कही। गौरतलब है कि कश्मीर को भी ओबराय कुछ दिन पहले दुबई जेल से रिहा करवाकर लाए थे।

ओबराय ने कहा कि समाज सेवा करना उनका हमेशा पहला फर्ज रहा है। इस महत्व को पूरा करने के लिए उन्होंने सरबत दा भला ट्रस्ट भी खोली है। इसमें जरूरतमंद लोगों की पहल के आधार पर सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रस्ट की ओर से सभी जिलों में अपने कार्यालय खोले जाएंगे, जिसमें दुबई से रिहा करवाए इन 17 भारतीयों को नौकरी दी जाएगी। एसपी सिंह ने कहा कि अब तक उन्होंने दुबई की जेलों में बंद तीन दर्जन से अधिक कैदियों को रिहा करवाया है।

इसके बाद ओबराय और उनका परिवार दुबई जेल से रिहा करवाए पट्टी निवासी सुखविंदर सिंह पिंका के घर पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा श्री भट्ठ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उनकी पत्नी मनिंदर कौर, बाबा सरूप सिंह, बूटा सिंह, बलवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, लखबीर सिंह, सतबीर सिंह, जरनैल सिंह, जगदीप सिंह, चमकौर सिंह आदि मौजूद थे।