पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Punjabi Singer Malkeet Said People Do Not Like Rap In Abroad

विदेश में लोग रैप को पसंद नहीं करते: पंजाबी सिंगर मलकीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. पंजाबी ने हमें पूरे विश्व में सम्मान दिलाया है और अब पंजाबी को रेस्पेक्ट दिलाने की जरूरत है। गोरों की बात करें तो उन्हें हमारी सभ्यता बहुत ही कीमती लगती है। वे भंगड़ा, म्यूजिक, पंजाबी सभ्यता को बहुत ही अधिक पसंद करते हैं, लेकिन जो कुछ अब सुनने और देखने को मिलता है उसके परिणाम बहुत ही भयानक हैं। यह शब्द पंजाबी सिंगर मलकीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहे। वह माल रोड स्थित माही स्टूडियो में पीटीसी चैनल पर चल रहे मिस्टर पंजाब के फाइनलिस्ट्स के साथ पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पहले गीतों में हम पंजाबी विरासत को समेटते थे। गीतों में लौंग, परांदे, गुड़ और पंजाबी सभ्यता की बातें हुआ करती थी। मानिक साहिब, शिंदा आदि के गीत सुनकर पंजाब सभ्यता को सीखने का मौका मिलता था, लेकिन अब गीत सुनकर ही शर्म आती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हम पंजाबी ही दोषी हैं। अगर कोई गीतकार पंजाबी सभ्यता से जुड़ा गीत सोशल साइट्स पर डाल दे तो उसे सिर्फ 50 हजार के करीब लाइक मिलेंगे। लेकिन अगर वही गीत रैप और तड़का लगाकर पेश किया जाए तो लाइक लाखों में होते हैं।

उन्होंने बताया कि विदेशों में रैप नहीं चलता। वहां बैठे पंजाबियों के लिए रैप वहां बहुत है। लेकिन वह वहां पंजाबी सभ्यता को ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद हैरान हैं कि पंजाबी विदेशियों से ज्यादा एडवांस हो गए हैं। पहले समय में हम अपने बच्चों को विदेशी चैनल न देखने के लिए कहते थे। वहां 9 बजे के बाद असभ्य चीजें टीवी पर दिखाई जाती हैं। लेकिन भारतीय चैनल पर तो कोई भी सीन कभी भी आ जाता है। उन्होंने पंजाबियों से कहा कि पंजाब की विरासत बहुत ही अमीर है। इसका सम्मान करना चाहिए।