पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर: युवती से रेप और मर्डर केस में पुलिस ने कई लोगों को शक में उठाया

अमृतसर: युवती से रेप और मर्डर केस में पुलिस ने कई लोगों को शक में उठाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। युवती से रेप और मर्डर करने के मामले में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं कुछ नशा करने और इसका धंधा करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को शक है कि मौके पर नशे का सामान मिला है। इसलिए हो सकता है कि यह काम किसी नशेड़ी या नशे का धंधा करने वालों ने किया हो। वहीं मृतक महिला की पहचान सोनिया निवासी गांव धूप सड़ी वेरका के तौर पर हुई है। यह महिला शुक्रवार से ही अपने घर से गायब थी। सोमवार को उसकी लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। थाना सदर के प्रभारी वविंदर महाजन ने कहा कि उक्त महिला दो दिनों से घर से गायब थी। उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। मौके पर नशे का सामान भी बरामद हुआ है।