अमृसर। भगत सिंह का नाम जेहन में आते ही याद आता है एक चेहरा जिसे युवा पीढ़ी ने सिर्फ तस्वीरों में ही देखा है। भगत सिंह को शहीदे आजम कहा जाता है। इनके विचार युवाओं में क्रांति की भावना पैदा करने वाले हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर dainikbhaskar.com इस महान शहीद के जीवन से जुड़े कई रोचक एवं खास बातों को बताने जा रहा है।
क्रांति की मशाल दिल में जलाए हुए भगत सिंह के बारे में ज्यादातर लोग उनकी शहादत से जुड़ी बातों का ही जिक्र करते हैं। युवाओं के दिल में जोश भरने के लिए भगत सिंह की क्रांतिकारी छवि दिखाई जाती है और दिखाई भी जानी चाहिए, क्योंकि उनके जीवन का एक मात्र उद्देश्य भी यही था। वे खुद चाहते थे कि उनकी मौत के बाद कई भगत सिंह पैदा हों।
अपने दिल में जल रही क्रांति की आग वे हर दिल में जलाना चाहते थे। कैदी जीवन में उन्होंने अनेक ऐसे लेख लिखे जो आज युवाओं का उनके जीवन का उद्देश्य बताते हैं, उनका मार्गदर्शन करते हैं। लेकिन आज भी देश के कई युवा ऐसे हैं जो भगत सिंह के विचारों से अनजान हैं। भगत सिंह विचारों को बड़ा महत्व देते थे। उनका कहना था कि क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...