(अजनाला मंे हुई बैंक लूट के बाद मौके पर पहुंचे आईजी।)
अजनाला (अमृतसर) । झंडेर थाना के दियाल भडंग गांव में पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार सुबह फिल्मी स्टाइल में चार बदमाशों ने चार मिनट में 21 लाख रुपए लूट लिए। दोनों हाथों में पिस्टल लिए बदमाशों ने बैंक में घुसते ही मैनेजर, स्टाफ और कस्टमर्स को पिस्टलें दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और सभी को एक साइड में खड़े होने को कहा। एक युवक ने विरोध करना चाहा तो एक लुटेरे ने पिस्टल की बट मारकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी एक साइड में हाथ उठाकर खड़े हो गए।
बैंक कर्मियों के मुताबिक, लुटेर 11:40 बजे बैंक में घुसे। और 11.44 बजे कैश से भरा ट्रंक उठाकर फरार हो गए। इस ट्रंक में 21 लाख रुपए कैश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि लुटेरों ने ट्रंक सफेद रंग की कार में रखा और बटाला वाली साइड भाग गए। जाते समय लुटेरों ने बैंक को बाहर से लॉक कर दिया। हालांकि, लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। इधर, बैंक लूट की खबर मिलने के एक घंटे बाद पुिलस मौके पर पहुंची। अाईजी ईश्वर चंद भी मौके पर गए। आईजी ने कहा है कि लुटेर जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।