पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरों आर्टिफीिशयल ज्वैलरी लूटी, दुकानदार को गोली मारकर किया जख्मी

लुटेरों आर्टिफीिशयल ज्वैलरी लूटी, दुकानदार को गोली मारकर किया जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ज्यूलरी शॉप में लूट होते देख पास ही की तुषार कैमिस्ट शॉप के मालिक अशोक धवन ने दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की। फंसता देख एक लुटेरे ने अशोक के पैर पर गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।)
अमृतसर। दो लुटेरों ने बुधवार देर शाम पुतलीघर के समीप आर्टिफीशियल ज्वैलरी शॉप में लूटपाट करने के बाद बचाव के लिए आए तुषार कैमिस्ट शॉप मालिक अशोक धवन को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इलाकावासियों ने तुरंत अशोक को अमनदीप अस्पताल में एडमिट करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रामतीर्थ रोड पर पुतलीघर के पास स्थित आर्टिफीशियल ज्वैलरी शॉप सुनीता ज्वैलर्स पर दो अज्ञात युवकों ने आकर सुनीता कुमारी से 6000 रुपए का सामान पैक करवा लिया। जब सुनीता ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने बंदूक दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दे डाली। जब लुटेरे बाहर निकले तो उनका पल्सर मोटर साइकिल स्टार्ट न हुआ। यह देख पास ही स्थित तुषार कैमिस्ट शॉप के मालिक अशोक धवन ने दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की। फंसता देख एक लुटेरे ने अशोक के पैर पर गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत अशोक काे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाकर इलाज शुरु करवाया। मौके का मुआयना करने के लिए एडीसीपी केतन पाटिल भी वहां पहुंचे। पुलिस ने लोगों के बयानों के आधार पर छानबीन शुरु कर दी है। एडीसीपी पाटिल ने बताया कि पुलिस आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज ढूंढने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।