पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेल लीक होने की बात कह कर कार से बैग ले गया लुटेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. आपकी कार का तेल लीकेज हो रहा, यह कहकर एक अज्ञात युवक कार से बैग चुरा कर ले गया। बैग में नकद रुपए, कैनेडा वीजा से संबंधित दस्तावेज, पासपोर्ट और अन्य सामान था। थाना सी डिवीजन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस शिकायत में नवांशहर निवासी स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी रमनदीप कौर और बहन सरबजीत कौर कैनेडा से आए हैं और शुक्रवार शाम को वह एयरपोर्ट पर उतरे थे। वह इनको अपनी कार एचआर-12के-0088 पर रिसीव करने के लिए आए। एयरपोर्ट से दोनों को साथ लेकर वह लोग दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आ गए। उन्होंने अपनी गाड़ी एक जगह पार्क की थी, तभी एक 20-22 साल का युवक आया और कहने लगा कि उनकी गाड़ी का तेल लीक कर रहा है। वह तुरंत गाड़ी से बाहर निकल कर लीकेज देखने लगे तो आरोपी युवक उनकी गाड़ी से बैग उठा कर फरार हो गया। उनके बैग में सरबजीत कौर का पासपोर्ट, रमनदीप कौर का पासपोर्ट, 12 हजार रुपए नकद, कैनेडा के क्रेडिट कार्ड और अन्य सामान था।