पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साथ रहने की जिद कर रही थी युवति इसलिए रोमी ने किया था उसका कत्ल

साथ रहने की जिद कर रही थी युवति इसलिए रोमी ने किया था उसका कत्ल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सोनिया का कत्ल उसी के आशिक नौशहरा कॉलोनियां के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ रोमी ने शनिवार रात को किया था।)
अमृतसर। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित ताज पैलेस के पास अधूरे मकान में सोनिया नाम की युवती के हुए मर्डर के केस को पुलिस ने बुधवार को साल्व कर लिया। सोनिया का कत्ल उसी के आशिक नौशहरा कॉलोनियां के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ रोमी ने शनिवार रात को किया था। सोनिया जिद पर अड़ गई थी कि वह अपने घर नहीं जाएगी और रोमी के साथ उसी के घर चलेगी। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और रोमी ने उसी की चुन्नी से सोनिया का गला दबा दिया। पुलिस कमिश्नर जतिंदर औलख ने बताया कि पुलिस ने मात्र तीन दिनों में ही इस केस को साल्व करने में सफलता प्राप्त कर ली। उन्होंने बताया कि सोनिया का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है और 29 जनवरी को वह इसी केस के सिलसिले में कोर्ट गई थी। कोर्ट में उसकी मुलाकात रोमी से हो गई और दोनों ने अपने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए।
इसके बाद वह फोन पर बातचीत करते, लेकिन इसकी जानकारी सोनिया के परिवार को लग गई। सोनिया अपना घर छोड़ रोमी को मिलने पहुंच गई। इस बीच दोनों के बीच काफी समय फोन पर भी बातचीत हुई और यही सुराग पुलिस के लिए फायदेमंद साबित हुई। समय बिताने के लिए रोमी और सोनिया फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित अधूरे मकान में आ कर रुक गए। दोनों ने यहां तीन घंटे तक समय भी बिताया, लेकिन यहां सोनिया जिद करने लगी कि वह घर नहीं जाएगी और रोमी के साथ उसी के घर चलेगी। रोमी के साथ इस बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने सोनिया का कत्ल कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान सोनिया की फोन डिटेल निकाली और छापेमारी कर रोमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रोमी ने कबूल किया कि यह कत्ल उसी ने किया है। वहीं पुलिस कमिश्नर औलख ने बताया कि पुलिस ने पिछले कुछ हफ्तों में तीन ब्लाइंड केस साल्व करने में सफलता प्राप्त की है। इस केस को भी साल्व करने में एडीसीपी-2 केतन पाटिल और थाना सदर के एसएचओ वविंदर महाजन ने अहम योगदान निभाया।