पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rs 22 Lakh Seized From The House Of T stall Owner

टी-स्टॉल मालिक के घर से हवाला के 22 लाख जब्त, नशे के तस्करों से संबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. अजनाला रोड पर स्थित टी-स्टॉल के मालिक देसराज के घर सीबीआई ने गुप्त सूचना पर वीरवार को रेड मारी। जांच में उसके अकाउंट से चार करोड़ की ट्रांजेक्शन पाई गई। वहीं पत्नी के अकाउंट से 22 लाख रुपए जब्त किए हैं। इस बारे में दोनों से पूछताछ कीतो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। दोनों को हिरासत में ले लिया है। इनके संबंध हवाला कारोबारियों और नशे के तस्करों से पाए गए हैं।
देसराज पहले सेंट्रल जेल में कैंटीन चलाता था। घाटे के कारण कैंटीन छोड़ जेल रोड पर रेस्टोरेंट खोल लिया। उसकी जेल में बंद कई तस्करों से दोस्ती हो गई। उन्हें के जरिए उसने हवाला का काम शुरू कर दिया। 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया राकेश भी जेल से बाहर आकर अक्सर इसी रेस्टोरेंट में बैठता है। सीबीआई ने इसी आधार पर यह कार्रवाई की।