पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल वैन्स सोमवार को चलेंगी मगर मंगलवार का पता नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर। शुक्रवार और शनिवार स्कूल वैन्स की हड़ताल से परेशान हुए अभिभावकों को सोमवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को सभी स्कूल वैन चालक डीसी निवास पर एकत्रित हुए, जहां डीसी रजत अग्रवाल के पीए सुभाष वैन चालकों से मिले और उनकी मुश्किलों को सुना।

इस दौरान वैन चालक यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह की डीसी से फोन पर हुई बातचीत के बाद उन्होंने हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया। सोमवार सुबह स्कूल वैन्स बच्चों को स्कूल भी पहुंचाएंगी और दोपहर घर लेकर भी आएंगी। मंगलवार शाम को डीसी से होने वाली बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।