पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • SGPC Campaign Launched For J&s Flood Victims

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एसजीपीसी का लंगर अभियान शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए श्री हरिमंदिर साहिब में हजारों लोगों के लिए लंगर तैयार करते श्रद्धालु।
अमृतसर. सिखों की सिरमौर धार्मिक संस्था जेएंडके बाढ़ पीड़ितों की भी मदद में आगे आ गई है। पहले तो राशन व अन्य जरूरी सामग्री सप्लाई की जाती रही है, लेकिन अब तैयार खाना (लंगर) भी भिजवाया जाने लगा है। श्री गुरु रामदास लंगर से आर्मी के विशेष आह्वान पर जहाज के जरिए शनिवार को इसकी सप्लाई शुरू कर दी गई है।

बाढ़ में फंसे लोगों को लाने तथा उनको खाना व अन्य जरूरत की सामग्री मुहैया करवाने के लिए कमेटी एक हफ्ते से काम कर रही है। इधर, सेना ने कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ से लोगों को तैयार खाना भिजवाने क अपील की। इसके बाद लंगर में यह व्यवस्था की गई। शनिवार को 50 हजार लोगों का खाना सिल्वर रोल में पैक करके स्पाइस एयर जेट तथा इंडियन एयरफोर्स के जहाज से भेजा गया। पैकेट में चार परांठे, सूखी सब्जी तथा अचार शामिल हैं।

पब्लिसिटी इंजार्च कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि रविवार को भी इतने लोगों के लंगर भेजने की व्यवस्था की गई गई है। कमेटी वहां फंसे लोगों को भी लाने में भी मदद कर रही है। इसके लिए वहां मेंबरों को भेजा गया है। लोगाें के आने का सिलसिला जारी है।
24 घंटे से सेवा जारी
श्री दरबार साहिब के दर्शन को आने वाले एक लाख से अधिक श्रद्धालु यहां रोज लंगर छकते हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए जब से व्यवस्था की गई है कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 24 घंटे काम चल रहा है। उधर ,एसजीपीसी के बाद अब दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी रोजाना पचास हजार पैकेट भेजने शुरू कर दिए हैं।
आईएएस ने दी 1 दिन की सेलरी
चंडीगढ़. पंजाब के सभी आईएएस अफसरों ने अपना एक दिन की सेलरी बाढ़ राहत फंड के लिए दान देने का फैसला किया है। पंजाब आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि इस मुसीबत की घड़ी में पंजाब के सभी आईएएस अफसर एक दिन का वेतन देंगे। उन्होंने अन्य संगठनों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, लंगर की अऩ्य तस्वीरें..
फोटो- संजय वालिया