पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाढ़ पीड़ितों के इलाज को श्रीनगर पहुंची एसजीपीसी की मेडिकल टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. जेएंडके में आई बाढ़ के प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने और फंसे लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एसजीपीसी ने मंगलवार को प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दवाएं और डॉक्टरों की टीम रवाना की है। इसी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने भी राहत सामग्री भेजी है।

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई मेडिकल टीम में श्री गुरु रामदास चेरिटेबल अस्पताल वल्ला के हड्डियों के माहिर डॉ. नरिंदरजीत सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिमरनजीत सिंह, मेडिसिन के डॉ. राज बहादुर सिंह, ड्रेसर अंग्रेज सिंह (माइनर ओटी) और भूपिंदर सिंह फार्मासिस्ट शामिल हैं।

ये लोग श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा शहीद बुंगा बड़गाम में मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को अपनी सेवाएं देंगे। प्रधान मक्कड़ ने बताया कि टीम अपने साथ विभिन्न तरह की दो लाख रुपए की दवाएं साथ लेकर गई है।

फतेेहगढ़ यूनि. की पहल
इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब की तरफ से एक लाख बिस्कुट के पैकेट, 150 किलो मट्ठी, 1,100 पैकेट ब्रेड, 2,500 टूथ ब्रस और इतने ही पेस्ट, 1,450 साबुन, 500 किलो चीनी, 500 किलो चावल, 300 जोड़े चप्पल, 100 पैकेट नमक, 50 पेटी पानी की पैक बोतलें भेजी हैं।

मक्कड़ ने कहा कि सेवा और बचाव के काम में एसजीपीसी हमेशा तैयार है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा मदद करने को आगे आएं।