पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. अमृतसर मेरी कर्मभूमि है, मेरी जड़ है और इसे कोई हिला नहीं सकता, जिसमें जितना जोर है, वह लगा ले, किसी में इतनी ताकत नहीं, जो मुझे यहां से भगा सके। संसदीय चुनाव यहां से लडऩा है या नहीं, इसका फैसला हाईकमान ने लेना है। पार्टी का फैसला उन्हें मान्य होगा। शहर का कर्ज मैं सात जन्मों तक भी नहीं चुका सकता। यह मेरा घर है, यदि घर से इज्जत न ले सका तो किसी दूसरे स्थान से इसका मिलना संभव नहीं।
यहां के लोगों का विश्वास मेरी पूंजी है और इसे कभी खोने नहीं दूंगा। कई महीनों बाद वीरवार को गुरु नगरी पहुंचे सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आगामी लोकसभा चुनाव किसी अन्य जगह से लडऩे की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। वह देर शाम 5 माल रोड पर स्थित अपने निवास पर भास्कर से विशेष बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि शहर के विकास के लिए उनके द्वारा शुरू किए जाने वाले हरेक प्रोजेक्ट में जानबूझ कर रोड़े अटकाए जाते हैं। शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहा कि शहंशाह शिकस्त देते हैं, शिकायत नहीं करते।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.