पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक को स्वच्छ भारत मुहिम का हिस्सा बनेगी जिला भाजपा: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। जहां स्वच्छता होती है, वहां देवताओं का वास होता है लेाकिन आज जहां व्यवहारिकता की बात आती है तो स्थिति अकसर विपरीत मिलती है। यह शब्द जिला भाजपा प्रधान नरेश शर्मा ने पार्टी दफ्तर शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित बैठक में कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूरे देश को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत आंदोलन चलाया जा रहा है, जो कि वर्ष 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर देश को स्वच्छ बनाने और सुदृढ़ भारत बनाने के सपने को पूरा करने के लिए देश के 30 राज्यों के 607 बड़े शहरों में इस जन आंदोलन को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी के तहत शहरवासियों के साथ मिलकर भाजपा अपने शहर के दफ्तरों, स्कूलों, सड़कों और अस्पतालों में झाड़ू लेकर उतरने वाली है। प्रदेश मीडिया सह संयोजक जनार्दन शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा 1 अक्टूबर को अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का हिस्सा बनने जा रही है।