पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर में रेप के बाद चुन्नी से गला घोंट युवती का मर्डर

अमृतसर में रेप के बाद चुन्नी से गला घोंट युवती का मर्डर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह नगर में 20 साल की एक युवती का रेप करने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर मर्डर कर दिया गया। रविवार एक खाली मकान में उसकी डेडबॉडी मिली। शरीर पर कपड़े भी फटे हुए थे। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रविवार सुबह कुछ छोटे बच्चों ने इलाके के सरपंच हरप्रताप सिंह को जानकारी दी कि खाली मकान में एक युवती की अर्द्ध नग्न हालत में डेडबॉडी पड़ी है। हरप्रताप ने पुिलस को खबर दी।
खबर मिलते ही डीसीपी हरजिंदर सिंह और एडीसीपी केतन पाटिल व एसएचओ वविंदर महाजन मौके पर पहुंचे। एसएचओ महाजन ने बताया यह मकान रजिंदर सिंह का है। और वह इसे बेचना चाहते हैं। आधे बने घर में दरवाजा न होने के कारण इसमें कोई भी आ जा सकता है। पुलिस ने छानबीन में घर से नशे का सामान एल्युमीनियम फॉयल, मोमबत्ती, चिप्स और इस्तेमालशुदा कंडोम बरामद किए हैं। पुिलस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुिलस का दावा है कि युवती की शिनाख्त होते ही जल्द केस खुल जाएगा। फिलहाल डेडबॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।