पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Shopkeeper's Son Money Transaction Fired Over

दुकानदार के बेटे ने पैसों के लेन-देन को लेकर चलाई गोली, दो जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. गणतंत्र दिवस के दिन खंडवाला शेर शाह सूरी रोड स्थित सतगुरु ज्वैलर्स के मालिक राज कुमार और उनके पड़ोसी प्रदीप कुमार उर्फ टोपी के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तकरार के दौरान चली गोली में दोनों ही जख्मी हो गए। प्रदीप ने दुकानदार से पैसे लिए थे। दुकानदार ने पैसे वापस लेने के लिए उसे बुलाया था। दोनों में बहस हुई फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इससे दुकान में लगे शीशे टूट गए। इस पर राज कुमार के बेटे राम कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से तीन हवाई फायर कर दिए।

गोली की आवाज सुनकर बाहर खड़े लोग दुकान में पहुंचे और देखा तो प्रदीप और राज दोनों जख्मी हो चुके थे। घटनास्थल पर आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे बाद दुकानदार और उनके बेटे को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रदीप का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल प्रदीप ने बताया कि उसने राज कुमार के कमेटियों के रुपए देने हैं, जिसके लिए दुकानदार ने उसे बुलाया था और मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद उसके बेटे ने गोली चला दी, जो उसकी पिंडली पर लगी। दूसरी तरफ दुकानदार राज कुमार और उनके बेटे का कहना है कि रुपए मांगने पर प्रदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए लूट की कोशिश की। इसके बाद उन पर हमला बोल दिया। अपने बचाव में उन्होंने हवाई फायर किया। प्रदीप का जख्म गोली का नहीं बल्कि टूटे शीशों का घाव है। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।