पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गार्ड शादी देखने गया, चोरों ने जमीन खोद कर बनाई गई तिजोरी से लूटे 12 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. फर्म का सिक्योरिटी गार्ड बिना किसी को बताए शादी समारोह में चला गया और चोर जमीन खोद कर बनाई गई तिजोरी में से 12 लाख रुपए चुरा कर ले गए। थाना चाटीविंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी फर्म के ही किसी जानकार ने पूरी प्लानिंग के साथ की है।
पुलिस शिकायत में श्री एसके कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार ने कहा कि उनका दबुर्जी में दफ्तर है और यहां से पूरे शहर में सामान सप्लाई होता है। सारा कैश उनके डिलीवर ब्वाय यहीं पर जमा करवाते हैं। शनिवार को 12 लाख रुपए का कैश लाया गया। रविवार छुट्टी होने के कारण कैश बैंक में जमा नहीं करवाया जा सका।
इस तहत उन्होंने कैशियर संजीव कुमार के पास कैश जमा करवा दिया। रविवार रात गार्ड अमरजीत सिंह ड्यूटी पर था। वह बिना बताए रिश्तेदार की शादी में चला गया। अगले दिन जब स्टाफ आया ताो देखा कि तिजोरी के लाकर टूटे थे और कैश गायब था। वहीं, थाना चाटीविंड के एसआई हरपाल सिंह ने गार्ड सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।