अमृतसर। वैष्णो देवी के लिए रवाना कोट खालसा के हरगोबिंद नगर निवासी सतनाम सिंह के घर चोर सोने के गहने और नगदी चुरा कर ले गए। उन्होंने अलमारी को तोड़कर वारदात का अंजाम दिया। सतनाम के भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि जब चोर उनके घर घुसे तो इसका पता चलने पर उसने शोर मचा दिया। लोग पहुंचे तो चोर उन सबकी आवाजें सुनकर भाग गए। लोगों ने उसी रात पुलिस चौकी कोट खालसा में लिखित शिकायत भी दी। परंतु पुलिस कर्मचारी लोगों के साथ जाने की बजाए सुबह होने का इंतजार करते रहे।
आखिर मंगलवार सुबह पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस और इलाके के लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला तो देखा की कमरे का ताला टूटा था और अलमारी का सामान बैड पर बिखरा हुआ था। सतनाम की पत्नी बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए सोने के गहने बनाकर रखे थे। जिसमें 5 सोने की मुंदरियां एक कड़ा, सोने की चैन, सोने की वालियां और 5500 रुपए नगद चोरी हो गए।
(फोटो- बलविंदर कौर ने अपनी बेटी की शादी के लिए सोने के गहने बनवा कर रखे थे।)