पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलती कार में आग लगने से 3 जिंदा जले, मरने वालों की संख्या पर सस्पेंस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर. बुधवार सुबह सात बजे के करीब अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव मानांवाला के पास चलती कार में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। अमृतसर का रहने वाला सुरिन्दर सिंह कार में अपने साथी के साथ चंडीगढ़ के पीजीआई जा रहा था। उनके पास जो कार थी, वह सिर्फ एक साल पुरानी थी। जब दोनों पिंगलवाड़ा के नज़दीक पहुंचे तो कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

कार में बैठे सुरिन्दर और उसके दोस्त की झुलसने से मौत हो गई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि कार में दो लोग ही सवार थे। लेकिन पुलिस चौकी दुबुर्जी के एसएचओ मुकविंदर सिंह के मुताबिक दो लोग कार के अंदर थे और तीसरे का शव सड़क पार मिला है। आशंका है कि तीसरा व्यक्ति कार से निकलकर दौड़ा और सड़क पार जाकर दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि शवों को बोरे मे डालकर पोस्टमार्टम को ले जाया गया।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...