पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. सरहद पार से होने वाली नशे की तस्करी रोकने तथा लोगों को इसके चंगुल से बचाने के लिए बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने वीरवार को सरहदी गांव जगदेव खुर्द में फुटबाल तथा लेख मुकाबले करवाए। इसका उद्घाटन करने के लिए अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ़ फारूकी पहुंचे हुए थे। आयोजन जगदेव खुर्द के सरकारी स्कूल में करवाया गया, इसमें अजनाला गांव के खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच 'नशे की रोकथाम में बीएसएफ का योगदान' विषय पर लेख मुकाबले भी करवाए गए। 67 बटालियन की तरफ से करवाए गए इस आयोजन में स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी, स्पोर्ट्स क्लब को फुटबाल किटें भी भेंट की गईं और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
ताकि सरहद रहे सुरक्षित
बीएसएफ सरहद पर रह कर देश की सुरक्षा तो कर ही रही है बल्कि पिछले कुछ सालों से घुसपैठ और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सरहदी गांवों में खेल मुकाबले, मेडिकल कैंप, नाटकों का मंचन, सांस्कृतिक समारोह आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत साल 2014 का यह पहला आयोजन रहा। डीआईजी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा हमारी भावी पीढ़ी को खोखला कर रही है।
इसकी तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ तो काम कर ही रही है मगर आम लोगों को भी चाहिए कि वह इस तरफ सतर्क रहें। उनका कहना है कि फोर्स का यह प्रयास काफी कामयाब रहा है। इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट राजकुमार, आफिशिएटिंग कमांडेंट विपिन पांत्री, जगदेव खुर्द के सरपंच मनजीत सिंह, खनवाल के सरपंच सलविंदर सिंह, मेंबर पंचायत परमजीत सिंह, गांव सारंगढ़ की सरपंच राजविंदर कौर आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.