पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. शहर का पारा 40 के पार हो चुका है, लेकिन ईएसआई अस्पताल में आए मरीजों को ठंडे रखने वाले कूलर किचन की शोभा बढ़ा रहे हैं। यही नहीं यहां मरीजों को ठंडा पानी पीने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बढ़ते तापमान के बीच मरीजों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण है कि सरकार की ओर से मरीजों के लिए भेजे गए कूलरों को अस्पताल ठीक करवाने की जगह किचन में स्टोर किए हुए हैं। इस कारण मरीजों की मुश्किलें गर्मी के कारण ओर भी बढ़ जाती हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.