अमृतसर. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह छाई धुंध ने सर्दी का अहसास करा दिया है। यह स्थिति माहौल में बिखरी नमी के कारण हुई है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही क्रम जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून भले ही कुछ देरी से आया है, मगर सितंबर माह में अन्य सालों की तुलना में अच्छी बारिश हुई। पहली तारीख से लेकर शनिवार तक 378 मिमी बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को 26.2 मिमी रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक धुंध का यह सिलसिला आम दिनों में नवंबर माह से शुरू होता है, मगर मौसम में छाई नमी के कारण पहले ही दिख गया। इस वक्त रात से लेकर सुबह तक माहौल में दो फीसदी तक नमी बरकरार रहती है।
अटारी रोड पर बने गेट वे टू इंडिया में लगे जनरल शाम सिंह अटारी वाला के बुत को सुबह साढ़े सात बजे तक धुंध ने घेरे रखा।
फोटो- सतीश कपूर