पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुनाम (संगरूर). कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स पर सरकार ने लोगों को राहत देने का फैसला किया है। यह जानकारी शिअद महासचिव व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा ने दी। उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा हाईकमान की संयुक्त बैठक में कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स कम करने का निर्णय लिया गया है।
व्यापारिक स्थलों का डीसी (कलेक्टर) रेट ज्यादा होने के मद्देनजर सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को रेट रिवाइज करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि 31 मार्च 2014 तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, इसलिए लोग फिलहाल टैक्स अदायगी नहीं करें। ढींडसा ने कहा कि केंद्र ने पंजाब सरकार को प्रॉपर्टी टैक्स लगाने पर मजबूर किया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.