पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढोल, नगाड़े, अलगोजे, मटकी, चिमटों की धुनों ने स्टूडेंट को क्रेजी किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहे यूथ फेस्टिवल का तीसरा दिन। दशमेश आॅडिटोरियम में शुक्रवार को फोक आर्केस्ट्रा और वेस्टर्न म्यूजिक ने माहौल खुशगवार कर दिया। पंजाब की अमीर विरासत से जुड़े इंस्ट्रूमेंट ढोल, नगाड़े, अलगोजे, मटकी, चिमटों ने युवाओं को क्रेजी किया। कत्थक और भरत नाट्यम ने भी। तालियों और सीटियों के साथ हर टीम का स्वागत। वेस्टर्न ग्रुप सांग और वेस्टर्न वोकल में भी युवाओं का टैलेंट विदेशी संगीतकारों को फीका कर रहा था। यूनिवर्सिटी में गुरुवार को हुई फायरिंग के बाद शुक्रवार को पुलिस फोर्स भी तैनात थी।