बठिंडा। रविवार सुबह दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम में गर्मी का एहसास था, पर अचानक करीब दो बजे मौसम ने अपना रुख ऐसा बदला कि आसमान में एक दम से काली घटा छा गई। कुछ देर में ही ऐसा लगने लगा कि अभी तेज की बारिश होगी।
देखते-देखते माैसम भी एकदम कूल हो गया। ठंडी हवा चलने लगी और कहीं-कहीं बूंदाबंदी भी हुई। पर देखते-देखते मौसम का मिजाज फिर बदल गया और आसमान से काले बादल छट गए। यह नजारा है हॉकी स्टेडियम के ऊपर छाए काले बादल का।