- Hindi News
- बच्चोंं ने पढ़ाया पाठ जिंदगी में सेहत, सफाई है जरूरी
बच्चोंं ने पढ़ाया पाठ- जिंदगी में सेहत, सफाई है जरूरी
श्रीगुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समागम शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समागम में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह शहीद केएस सराभा मेमोरियल ग्रुप ऑफ मेडिकल कॉलेजेज के चेयरमैन होशियार सिंह, हिमाचल ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज एवं कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज ऊना के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास जिंदल विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे और बच्चों की प्रतिभा देख तालियों के साथ उनकी हौसला अफजाई की। महंत काहन सिंह जी सेवा पंथी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। दीप प्रज्वलन और शबद कीर्तन से प्रारंभ समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पहली से बारहवीं तक के स्कूल के लगभग हर बच्चे ने मंच पर शानदार परफार्मेंस के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की हर प्रस्तुति कुछ कुछ संदेश दे गई। बच्चों ने वेलकम सांग, पंजाबी गीतों पर कोरियोग्राफी, ग्रुप डांस, राजस्थानी, हरियाणवी डांस पेश कर भारत की लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। इस दौरान बच्चों ने करप्शन की जड़ दर्शाती कोरियोग्राफी से सिस्टम पर चोट किया। प्रिंसिपल जतिंदर कौर सेठी ने अपने अभिनंदन संबोधन में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद, एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आरबी डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर, गवर्नमेंट आईटीआई की प्रिंसिपल रूपिंदर कौर उपस्थित रहीं।
वार्षिकोत्सव में पंजाबी गीत पर कोरियोग्राफी पेश करते बच्चे।
श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
शनिवार को श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में वेस्टर्न डांस करते स्टूडेंट्स।
होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि।
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
समागम के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।
श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
वार्षिकोत्सव में राजस्थानी वेशभूषा में सजे बच्चे राजस्थानी लोक नृत्य करते हुए।