- Hindi News
- गुरुओं की शहादत के सचित्र दर्शन से गूंज उठे जयकारे
गुरुओं की शहादत के सचित्र दर्शन से गूंज उठे जयकारे
बठिंडा| गुरूगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा की ओर से गुरता गद्दी को समर्पित ऐतिहासिक नगर कीर्तन शनिवार को निकाला। गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा से आरंभ हुआ नगर कीर्तन बस स्टैंड के बैक साइड, फौजी चौक, अजीत रोड, सौ फुटी रोड, बीबीवाला रोड, माल रोड, गोल डिग्गी मार्केट पहुंचा जहां 40 फुटी स्टेज पर इंटरनेशनल बीर खालसा गतका के योद्धाओं ने गतके के रोमांचकारी जौहर दिखाए।
फौजी बैंड की धुनों पर निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन में हाथी एवं ऊंट घोड़ियों ने नृत्य किया। वहीं ऐतिहासिक प्रदर्शनी में शामिल भाई मतीदास को आरे से चीरना, शहीद मनी सिंह की उंगलियां काटना, चार साहिबजादों को नींव में चिनाई बाबा फरीद की शहादत की इलेक्ट्रॉनिक झांकियों के दर्शन करके नतमस्तक हो गया।
बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा के मुख्य सेवादार रमनदीप सिंह के नेतृत्व में निकले नगर कीर्तन में अमनदीप सिंह, हरविंदर बंटी, चरनजीत सन्नी, जसकरण सिंह, शहीद जरनैल सिंह सोसायटी के अवतार सिंह, शहीद मनी सिंह सोसाइटी के सुखजीत सिंह हैप्पी, गुरु की देन एमरजेंसी खूनदान सोसाइटी, गुरु रामदास सोसाइटी किला मुबारक के जोगिंदर सिंह, एनएफएल सिंह सभा गुरुद्वारा के जगमीत सिंह पंछी, जोगी नगर गुरुद्वारा के सुखदर्शन सिंह, प्रताप नगर के दर्शन सिंह खालसा, अमरपुरा गुरुद्वारा के मेहर सिंह, गोबिंदपुरा के जीवन सिंह, गुरुद्वारा गुरुनानक सिविल स्टेशन के परमजीत सिंह सेखो, बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा के तेजा सिंह श्रद्धालु शबद कीर्तन करते चल रहे थे।
नगर कीर्तन में शामिल संगत कीर्तन करते हुए।