स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार
स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार
आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से समाज को स्वस्थ बनाने के लिए परम पूज्य रविशंकर जी का संदेश घर-घर योग, देश रहे निरोग के अंतर्गत शनिवार को बठिंडा के अलग-अलग स्कूलों में योगाथन का आयोजन किया गया। सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक पुलिस पब्लिक स्कूल, 9 से 10 बजे तक समरहिल कॉन्वेंट स्कूल तथा 9.10 से 10.30 बजे तक एसएसडी कृष्णा वाटिका स्कूल में एक-एक घंटे के शिविर लगाए गए, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने शिरकत की। अलग-अलग स्कूलों में लगे शिविर के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर्स एवं कार्यकर्ताओं ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन कराए, जिनका विद्यार्थियों ने दिलचस्पी और जोश के साथ अनुसरण किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभ भी बताए गए। आर्ट ऑफ लिविंग टीचर्स ने बड़े रोचक अंदाज में बच्चों को अलग-अलग अंदाज से झूमते हुए शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स कराया और फिर वार्म अप होने के बाद सूर्य नमस्कार के 108 राउंड पूरे कराए। आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर संजीव गर्ग ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। संदीप अग्रवाल ने बताया कि 14 दिसंबर को बड़े पैमाने पर योगाथन का आयोजन सुबह 7 बजे रोज गार्डन में होगा जिसमें हजारों शहर निवासी एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे, जबकि 15 16 दिसंबर को योगाथन के शिविर लगेंगे।