कानूनी अधिकारों की जानकारी दी
बठिंडा| जिलासेशन जज तेजविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा ठाकुर कॉलोनी स्थित सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल में कानूनी जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस दाैरान एडवोकेट कपिल कुमार बांसल ने स्कूली विद्यार्थियों को लीगल एड स्कीम, दहेज एक्ट,भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, मानवाधिकार पर्यावरण विषयों से संबंधित कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में समाज के गरीब कमजाेर वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने का प्रावधान है।