एसी एंबुलेंस आज होगी समर्पित
बठिंडा| नौजवानवेलफेयर सोसायटी की ओर से मानवता की सेवा के लिए 3 एसी एंबुलेंस वायरलैस नेटवर्क सिस्टम को जनसेवा में आज समर्पित किया जाएगा। इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे से संस्था के मुख्यालय किकर बाजार में एक समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम में मुख्य मेहमान मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला तथा बनवारी लाल बांसल होंगे। विशेष मेहमानों के तौर पर पंकज बांसल फरीदकोट, महादेवी मित्तल, कृष्ण चंद गोयल चूडिय़ां वाले, मुकेश माहेश्वरी, अशोक सिंगला द्वारका ज्वेलर्स, राजेश खोसला तथा नीरज जिंदल टाटा उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल भोला, सतपाल गर्ग सुनील सिंगला करेंगे। संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया गुडविल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों तथा लोक गायक जगमोहन जग्गी सभ्याचारक कार्यक्रम पेश करेंगे।