लग्जरी टैक्स कम करने की मांग
बठिंडा| होटलएसोसिएशन की मीटिंग सर्किट हाऊस में सीपीएस सरूप चंद सिंगला के साथ हुई। इस दौरान एसोसिएशन को पेश रही मुश्किलों पर विचार किया गया। मीटिंग में एक्साइज विभाग के मुलाजिम भी थे। एसोसिएशन के पंजाब प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि लग्जरी टैक्स 8 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी किया जाए। इसके साथ ही लग्जरी टैक्स को 2 हजार रुपए से शुरू किया जाए क्योंकि होटल में कमरे 200 रुपए से भी शुरू हो जाते हैं। सीपीएस सिंगला ने उनकी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।