चाइना डोर रखने वालों पर 231 एफआईआर दर्ज
चंडीगढ़|चाइना डोर पर रोक के पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स को इस डोर से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दे दिए हैं।
सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब तक राज्य में चाइना डोर रखने वालों के खिलाफ 231 एफआईआर दर्ज की हैं। सबसे ज्यादा 57 एफआईआर अमृतसर में दर्ज की गई हैं। लुधियाना में 28 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइना डोर जब्त भी की है।
याचिकाकर्ता एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट को बताया कि पिछले दिनों में इस डोर से हुए हादसों के तीन और मामले सामने आए हैं जिसमें से एक बठिंडा के तेजिंदर पाल सिंह की गर्दन इस कट गई और उसे 51 टांके लगे हैं।