- Hindi News
- अवेयर कर मनाया बर्थ डे, कहा सड़क हादसों से बचेंगे तभी हैं खुशियां
अवेयर कर मनाया बर्थ-डे, कहा-सड़क हादसों से बचेंगे तभी हैं खुशियां
गुरु ज्ञान विहार कॉलोनी की वेल्फेयर सोसाइटी ने लोगों को जागरुक किया
हेल्मेट को समझें बोझ : न्यू प्रेम नगर शॉपकीपर एसोसिएशन
हादसाेंके खिलाफ भास्कर महाअभियान से प्रेरित होकर साइन सॉफ्ट के विक्की सिंगल ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर लोगों को सेफ ड्राइविंग के लिए अवेयर किया। सुबह 10 बजे विक्की सिंगल अपनी धर्मप|ी मीनू सिंगल, बेटा वीरेन सिंगल और इंस्टीट्यूट के दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ पावर हाऊस रोड पहुंचे। यहां उन्होंने इस सड़क से होकर गुजरने वाले हर बाइक सवार एवं फोर व्हीलर चालक को रोककर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा िक जान है तो जिंदगी की सारी नियामतें हैं। इसे सड़क पर गंवाना बुद्धिमता नहीं। विक्की ने कहा, बिना हेल्मेट और बिना सीट बेल्ट वालों से कहा कि हर जन्मदिन मनाने के लिए जिंदगी सुरक्षित रहना जरूरी है। मशीनरी के युग में यातायात नियमों के पाबंद रहकर ही खुद के साथ-साथ अन्यों को सुरक्षित रखा जा सकता है। कैंपेन में संदीप वर्मा, संगीत, कांता, रामगोपाल, सिविल सर्विसेज एवं बीटेक स्टूडेंट ईशा, बलजीत, स्विंकी, हरमीत, विशाख कौशल, गौरव, हिमानी, हरजीत कौर, पायल गुप्ता, जश्न, निशु, मानवी, सावी, अजय शर्मा ने मदद की। इनके अनुरोध पर कई लोगों ने मोटरसाइकिल पर टंगा हेल्मेट पहन लिया। लोगों को पंपलेट भी बांटे गए, वहीं अजीत रोड पावर हाउस रोड की मुख्य सड़कों पर फ्लेक्स भी टांगे गए।
रोड सेफ्टी के जरिए भारत को हादसों से मुक्त देश बनाने का आह्वान करता कोलाज बनाते बच्चे। -भास्कर
बठिंडा | सीबीएसई सहोदय स्कूल कांप्लेक्सेस की ओर से श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में पोस्टर एवं कोलाज मेकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। ट्रैफिक रूल्स एवं बेटी बचाओ थीम पर आयोजित इस मुकाबले में 10 स्कूलों के छठी से आठवीं के 61 बच्चों ने कोलाज पोस्टर बनाकर ट्रैफिक रूल्स के पालन एवं बेटी बचाने का संदेश दिया।
गुरु ज्ञान विहार कॉलोनी वेल्फेयर सोसाइटी के मैंबर्स जवद्दी पुल पर ट्रैफिक रूल्स जागरुकता अभियान के तहत लोगों को रूल्स बताते हुए। -भास्कर
न्यू प्रेम नगर शॉपकीपर एसोसिएशन सोढल रोड के दुकानदार ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर करते हुए।
ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन के बारे में जानकारी देते साइन साफ्ट के विक्की सिंगल, उनकी धर्मप|ी मीनू सिंगल एवं स्टूडेंट्स। -भास्कर