पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अस्पताल में चला सफाई अभियान

रेलवे अस्पताल में चला सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | गांधीजयंती के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को रेलवे अस्पताल में भी सफाई मुहिम चली। उत्तर रेलवे स्काउट एंड गाइड शहीद उधम सिंह ग्रुप की ओर से चलाई इस मुहिम में वॉलंटियर्स ने रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अस्पताल में साफ सफाई की। सीनियर डीएमओ डॉ. पवन कटारिया डीटीसी परमजीत सिंह के नेतृत्व में लगातार चार घंटे की कड़ी मेहनत से स्काउट्स एंड गाइड के हिमांशु, लवप्रीत, भारती, वरुण कुमार, विक्की, रेखा, ज्योति, अंजू, गगन, मनु, लाली, जसप्रीत आदि रोवर-रेंजर्स अस्पताल के आसपास उगी कंटीली झाड़ियां को साफ किया, वहीं कचरा एवं अन्य गंदगी को उठाकर जलाया। इस काम में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रुप लीडर बलदेव सिंह ने बताया कि सप्ताह भर चलाई जाने वाली इस मुहिम में रेलवे कॉलोनी की सफाई भी की जाएगी।