पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा फरीद कॉलेज ने जीता जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट

बाबा फरीद कॉलेज ने जीता जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय अंडर-17 हॉकी(गर्ल्स) के फाइनल में बठिंडा-1 रही विजयी

डीईओसेकेंडरी डॉ. अमरजीत कौर कोटफत्ता एवं एईओ पवित्र कौर के नेतृत्व में चल रहे जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूली गेम्स के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन नेटबाल अंडर-14(लड़कों) में गोनियाना ने 4-3 के अंतर से मंडी फूल को, अंडर-17 में बठिंडा टू ने 7-4 के अंतर से तलवंडी को, जबकि अंडर-17 में बठिंडा वन ने गोनियाना को 18-13 से और अंडर-19 में बठिंडा टू ने संगत को 8-5 से हराया। लड़कियों के अंडर-19 नेटबाल मुकाबलों में बठिंडा वन ने गोनियाना को 17-8 से जबकि अंडर-14 में बठिंडा वन ने संगत को 8-2 से पराजित किया। हॉकी(लड़कों) अंडर-17 में भुच्चो ने 5-0 से संगत को, अंडर-14 सेमीफाइनल में बठिंडा वन ने बठिंडा टू को 2-1 से हराया। इधर, अंडर-17 गर्ल्स फाइनल में बठिंडा वन ने बठिंडा टू को 2-1 से हराया। फुटबाल अंडर-14 गर्ल्स में मंडी फूल ने बठिंडा को 3-0 से, अंडर 17 में बठिंडा वन ने मौड़ को 1-0 से तथा अंडर 19 में मंडी कलां ने 4-0 से संगत को हराया।

बाबा फरीद कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट की िवजेता टीम के खिलाडि़यों के साथ आयोजक।