पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक

रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | श्रीराम चरित्र कला केन्द्र की तरफ से अमरीक सिंह रोड स्थित उडांग सिनेमा में आयोजित 22वीं अनुपम भेंट श्री रामलीला के तीसरे दिन चीफ़ आर्गेनाइजर नानक नीर की अगुवाई में कलाकारों की तरफ से प्रार्थना उपरांत रामलीला नाइट का शुभ आगाज किया गया। इस मौके मंच पर ताड़का वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार और सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। मंच पर प्रभु श्री राम की भूमिका मनोज ने, लक्ष्मण की भूमिका विनोद लिच्ची ने, राजा दशरथ की भूमिका नरेश शर्मा ने, सीता की भूमिका शिवा जिंदल, राजा जनक की भूमिका हरीश बत्रा ने और अहिल्या की भूमिका सुखविंदर सुखी ने निभाई। मंच संचालन की जिम्मेवारी संभाल रहे नानक नीर ने बताया कि इस रामलीला को आयोजित करवाने में सहदेव जिंदल, मुनीष गर्ग, वरिन्द्र बत्ता, हेम राज गर्ग, राजिन्द्र जिंदल, बृज मोहन गोगी, अमरजीत सिंह, राकेश शर्मा मोहन कुमार मोहनी ने अपना विशेष सहयोग दिया।

श्री राम चरित्र कला केन्द्र की तरफ से आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। फ़ोटो - वारिज़ आहुजा