पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैमर थ्रो में प्रिंसिपल गोबिंद सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

हैमर थ्रो में प्रिंसिपल गोबिंद सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सिविललाइंस स्थित गुरुनानक देव पब्लिक सीसे स्कूल के प्रिंसिपल गोबिंद सिंह ने भी प्रदेश स्तरीय हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किए। संगरूर के गुरुसागर मस्तुआना साहिब में हुई 35वीं पंजाब मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रिंसिपल गोबिंद सिंह ने 65 साल ग्रुप में हैमर थ्रो में पहला स्थान पाया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सेखों, कमेटी मेंबर बलजिंदर सिंह बराड़, उप प्रधान रंजीत सिंह, सचिव गुरदेव सिंह एवं अन्य कमेटी सदस्यों ने प्रिंसिपल गोबिंद सिंह को सिरोपा भेंट करते हुए उन्हें बधाई दी। जिला साइंस सुपरवाइजर बलजीत सिंह संदोहा, एथलीट बलजीत सिंह, हरनेक सिंह, रंधावा सिंह, एथलीट बलवंत सिंह, कर्मजीत सिंह मेहता आदि ने भी प्रिंसिपल गोबिंद सिंह को बधाई दी। स्टेट अवार्डी अध्यापक गोबिंद सिंह स्कूलों की जिला टूर्नामेंट कमेटी के महासचिव रहने के अलावा कई नेशनल टूर्नामेंटों में बतौर मैनेजर पंजाब का प्रतिनिधित्व भी किया।

हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रिंसिपल गोबिंद सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते हुए गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य