- Hindi News
- मुटियारों ने बोलियां टप्पों पर गिद्दा डाल पंजाबी बिरसे को किया जीवंत
मुटियारों ने बोलियां-टप्पों पर गिद्दा डाल पंजाबी बिरसे को किया जीवंत
हरप्रतिभा को मंच पर लाने की प्रक्रिया में एमएसडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में करवाए जा रहे चार दिवसीय एमएसडी फेस्ट का समापन शुक्रवार को धमाकेदार अंदाज में हुआ। आखिरी दिन स्टूडेंट्स ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
धार्मिक आस्था में डूबे समारोह की शुरूआत एसएसडी महाबीर दल के प्रधान सीएल गर्ग, स्कूल प्रेजीडेंट राजन गर्ग, सेक्रेटरी अवतार नाथ गोयल एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी जतिंदर कुमार गोयल ने दीप प्रज्वलित करके किया। समागम के प्रारंभ में बच्चों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती की बेहद सुंदर अंदाज में वंदना की, जिससे ऑडिटोरियम का पूरा माहौल दिव्य स्फूर्ति से भर गया। कलरफुल ड्रेस में सजे बच्चों ने जूबी-जूबी पर मनमोहक डांस किया। रंगीन गुब्बारों से सजे हॉल के मंच पर बच्चों ने कत्थक नृत्य करके वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सहयोगी गतिविधियों में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पंजाबी परिवेश में सजे लड़कों ने भंगड़ा पेश किया, जबकि पंजाबी मुटियारों की वेशभूषा में लड़कियों ने पंजाबी संस्कृति का प्रतीक बोली-टप्पों पर गिद्दा पेश किया जिसका अतिथिगण, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने तालियों बजाकर उनका साथ दिया। डायरेक्टर प्रिंसिपल सूरज सेतिया ने बच्चों को शाबाशी देते हुए अतिथियों का आभार जताया।
एमएसडी फेस्ट में स्टूडेंट्स ने पहले डाला गिद्दा, फिर निकाली जागो
एमएसडी स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान जागो निकालती छात्राएं।
वार्षिकोत्सव में राधा-कृष्ण के वेशभूषा में सजे बच्चे।
एमएसडी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पंजाबी नृत्य पेश करती छात्राएं