- Hindi News
- चाइना डोर को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी बैंगों
चाइना डोर को लेकर जागरुकता अभियान चलाएगी बैंगों
बठिंडा | एसोसिएशनआफ एनजीओ (बैंगो) की मंथली मीटिंग अमरीक सिंह रोड पर स्थित वृद्घ आश्रम में चीफ कोऑर्डिनेटर रमणीक वालिया की अध्यक्षता में हुई। संस्था के कोऑर्डिनेटर राकेश नरूला ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चाइना डोर को लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया। इस अभियान के लिए सोनू महेश्वरी, राजन सिंगला राकेश नरूला पर आधारित तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्या के हल में भी बैंगो अपना योगदान देगी। इसके लिए एसएसपी बठिंडा, ट्रैफिक इंचार्ज से शीघ्र मीटिंग की जाएगी। ट्रैफिक समस्या के निपटारे हेतू तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जिसमें रमेश मेहता, संदीप परचंदा कैलाश गर्ग शामिल है। बैंगो सदस्यों ने भूषण कुमार गोयल (धुन्नीके वाले) उप प्रधान सेवा भारती, गुरु वल्लभ एजुकेशनल सोसायटी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस बैठक में कोऑर्डिनेटर साधू राम कुसला, कमल दत्त शर्मा, डॉक्टर एपी ग्रोवर भी उपस्थित थे।