- Hindi News
- डांडिया और गिद्दा डाल बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
डांडिया और गिद्दा डाल बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
एमएचआरग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से वार्षिक समारोह एचआर सीसे स्कूल में मनाया गया।
मुख्यातिथि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के डायरेक्टर जेपी शूर एवं दविंदर सिंह कोहली, मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर, स्वामी सूर्यदेव एवं अशोक सिंगल ने महात्मा हंसराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। स्कूल कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि नए साल में 1 जनवरी से एमएचआर पब्लिक स्कूल की शुरुआत की जा रही है, सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त इस स्कूल में नर्सरी से पांचवीं के बच्चों को दाखिला मिलेगा। एमएचआर स्कूल की 1 जनवरी से 8 शाखाएं हो जाएंगी।
सरस्वती वंदना एवं वेलकम सांग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, कोरियोग्राफी, ग्रुप डांस, वंदे मातरम् गीत, वेस्टर्न डांस, हरियाणवी डांस, माइम, सोलो डांस, डांडिया, भंगड़ा गिद्दा पेश किया।
इस अवसर पर शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सुनीता सिंगला ने अभिनंदन संबोधन में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जबकि अशोक शास्त्री ने आभार जताया। समारोह में डॉ. जेएस आनंद, जेके खुराना, सुरिंदर मोहन गर्ग, रविंदर कौर बांसल, मिना मेहता, रेणु गोइनका, विनोद सिंगला, रघुबीर सिंह, एसके अरोड़ा, डॉ. केके नौहरिया, विकास गर्ग, प्रो. जेपी सिंघल, रजनीश भारद्वाज, सतीश शर्मा, दीपक सिंगला, भाजयुमो के पंजाब प्रदेश मोहित गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नवीन सिंगला, पंजाब होटल एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा, टेकचंद बंटी, राजिंदर राजू, परमिंदर गोयल, तरसेम चंद गोयल आदि समेत बच्चों के अभिभावकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
वार्षिकोत्सव में महात्मा हंसराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि सीपीएस सरूप चंद सिंगला।
एमएचआर स्कूल के वार्षिकोत्सव में राजस्थानी नृत्य पेश करती छात्राएं। फोटो-अश्विनी काका
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करती नन्ही बच्चियां।