लव हाऊस ने जीता स्पोर्ट्स फेस्ट
बठिंडा | महिंद्रापब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद उत्सव ‘महिंद्रा स्पोर्ट्स फेस्ट 2014 शनिवार को विद्यालय कैम्पस मे आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल के चेयरमेन नरिंदर भलेरिया ने मशाल रोशन करके की। जूनियर विंग के बच्चों के लिए जंप एंड वॉक , बिट्वीन चेयर ,बुक्स ऑन हैड , 50 मीटर रेस ,फ्रॉग रेस आदि आयोजित की गई। सीनियर विंग मे ट्रेन रेस , थ्री लेग रेस ,उल्टा पुल्टा रेस ,100 मी रेस, लॉन्ग जंप , शॉट पुट , मटका रेस, स्पून रेस आदि आयोजित की गई। प्रिंसिपल सोम प्रकाश आयोजन समिति की इंचार्ज राधा ने सभी अध्यापकों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। बेस्ट हाउस की ट्रॉफी लव हाउस ने जीती
महिंद्रा पब्लिक स्कूल में शॉट पुट मुकाबले में भाग लेते छात्र।