पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु यीशु के आगमन की खबर पर झूमे मसीही

प्रभु यीशु के आगमन की खबर पर झूमे मसीही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | प्रभुयीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस के उपलक्ष्य में रविवार को यूनाइटेड क्रिश्चियन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से क्रिसमस शोभायात्रा निकाली गई, इसमें शामिल समूह मसीही समाज ने प्रभु यीशु के आगमन की खबर सुनकर नाच-गाकर खुशी मनाई।

रेलवे कॉलोनी ठंडी सड़क स्थित ऐतिहासिक मैथोडिस्ट चर्च से रवाना हुई क्रिसमस शोभायात्रा की अगुवाई फादर रेवरन दीपक सिंह ने की जबकि इनके साथ सीएनआई, रोमन कैथोलिक, पेंटी कास्टल आदि बठिंडा के तमाम चर्च समेत रामां, तलवंडी साबो की चर्च के पास्टर भी शामिल हुए जिनके हाथ में पवित्र बाइबल भी थी। एक श्रद्धालु बड़े साइज का चमकदार क्रूस उठाए चल रहा था जबकि अन्य महिला-पुरुष यीशु की भक्ति में मग्न होकर नाचते हुए चल रहे थे और बीच-बीच में सभी श्रद्धालु एक स्वर में हेलेलूइया बोल रहे थे। आया है यीशु, आया है, मुक्त ले साथ लेकर आया है के गीत गाते हुए मसीही समाज नाचते हुए प्रभु यीशु के आगमन की खबर पर खुशी जता रहे थे। फादर रेवरन दीपक सिंह ने बताया कि स्वर्गदूत एंजिल ने अच्छी खबर थी, फरिश्तों ने यह संदेश दिया कि यीशु का जन्म होने वाला है। मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना बाइबिल के पवित्र वचनों की बारिश के बाद शुरू हुई शोभायात्रा में प्रभु यीशु के जन्म का सचित्र झांकियां शामिल रहीं, बेतलेहम में यीशु का जन्म, एंजिल और मां मरियम फादर युसुफ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही जबकि सांता क्लॉज की वेशभूषा में दर्जनों मसीही समाज के लोगों ने मैरी क्रिसमस का मैसेज देकर क्रिसमस नए साल की बधाई दी। ठंडी सड़क से रवाना हुई शोभायात्रा परसराम नगर चौक, रेलवे अंडरब्रिज, स्टेशन रोड, माल रोड, अस्पताल बाजार, धोबी बाजार, सिरकी बाजार, किला रोड से होते हुए मुलतानिया पुल से ठंडी सड़क की मैथोडिस्ट चर्च में संपन्न हुई।

शोभा यात्रा के दौरान पेश की गई झांकी।

क्रिसमस के आगमन उपलक्ष्य में इसाई समुदाय की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई।