- Hindi News
- नौजवान वेलफेयर सोसायटी की तीन एंबुलेंस जनसेवा में समर्पित
नौजवान वेलफेयर सोसायटी की तीन एंबुलेंस जनसेवा में समर्पित
बठिंडा | नौजवानवेलफेयर सोसायटी की ओर से 3 एसी एम्बुलेंस तथा वायरलैस नेटवर्क सिस्टम मानवता की सेवा को समर्पित किया गया। रविवार को आयोजित समर्पण समागम में मुख्य मेहमान मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला के साथ-साथ संजीव बंसल, आशीष बांसल, अमनदीप लक्की फरीदकोट, संजीव मित्तल, कृष्ण चंद गोयल चूडिय़ां वाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल भोला तथा सतपाल गर्ग ने की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और लोकगायक जगमोहन जग्गी ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश कर लोगों को खूब आनंदित किया। इस दौरान सतपाल गर्ग ने एमरजेंसी हालातों में लोगों तक तुरंत सेवा पहुंचाने के लिए विशेष वायरलेस नेटवर्क सिस्टम को मानवता की सेवा में समर्पित किया। सतपाल गर्ग ने संस्था को 1 लाख 21 हजार रुपए दान दी। संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सचिव अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक बांसल, उपाध्यक्ष रोहित गर्ग की ओर से सभी मुख्य मेहमानों उपस्थित गणमान्यों का तहे दिल से आभार प्रकट किया गया।
एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा रवाना करते सीपीएस सरुपचंद सिंगला