कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
बठिंडा | सहाराजन सेवा के शहीद राम सिंह की 9वीं बरसी पर भगत सिंह चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरवासियों ने शहीद राम सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में विशेष तौर पर समाजसेवी विनोद सोमानी पहुंचे। सहारा जन सेवा की तरफ से आयोजित रक्तदान कैंप में 51 व्यक्तियों ने अपना रक्तदान किया। सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि बेसहारा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करना सहारा का उद्देश्य हैं। मुख्य मेहमान ने इस दौरान 20 वर्करों को सम्मान दे कर सम्मानित भी किया। संस्था के तरफ से शाम के समय एक कैंडल मार्च भी आयोजित किया गया। इस मार्च में कई लोगों ने हिस्सा लिया। शहीद राम सिंह को श्रद्धांजलि टेकचंद बंटी,मंगत राम बंसल, सुरिंद्र वैद, सुमीत ढींगरा, जनकराज अग्रवाल, सुदर्शन गोयल, नितिन गोयल, सोमनाथ बांसल की तरफ से भी दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन गोपाल राणा की तरफ से अदा की गई। इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य मेहमान टेकचंद बंटी ने संस्था को 21 हजार रुपए, विनोद सोमानी ने 21 हजार रुपए, जनकराज अग्रवाल ने 21 हजार रुपए संस्था के दिए।
रविवार देर शाम शहीद राम सिंह की बरसी पर कैंडल मार्च निकाला गया।