सत्संग और भंडारा 29 दिसंबर को
बठिंडा | श्रीगुरु रविदास सभा रेलवे की बैठक रविवार को रेलवे इंस्टीट्यूट में हुई। बैठक में उपस्थित मेंबरों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विनय कुमार जैसल को प्रधान, हेमराज बोसवाल कोषाध्यक्ष, राजकुमार अहलावत सचिव, चरणजीत सोनिया संगठन सचिव, दलीप कुमार दिवाकर प्रेस सचिव लवप्रीत बावल को ऑडिटर चुना गया। वहीं विनोद दसोदिया, राजेश सारन राजेंद्र भूरिया उपप्रधान, कर्मवीर मेहता, जगसीर दहिया ललित नारवाल सहसचिव, देसराज ननावत जसपाल बाल्डोदिया सह संगठन सचिव तथा रमेश पूनिया राजेश खिच्ची सह प्रेस सचिव तथा राजेश नारनोलिया सहायक ऑडिटर बनाए गए। नवनियुक्त प्रधान विनय कुमार ने बताया कि सभा की ओर से श्री गुरू रविदास जी के 638वें जन्मदिवस के अवसर पर सातवां सत्संग भंडारा 29 दिसंबर को शाम 6 से रात 10 बजे तक रेलवे नाचघर में किया जा रहा है। बैठक में प्रदीप नारवाल, भूराराम बोछड़, पंकज अहलावत, मुंशीराम, राज दहिया, आशीष कुमार, जगदीश सिंह, नरेश बाल्डोदिया, कर्म सिंह, विजय कुमार, राकेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।