पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकड़ों ने लिया स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का प्रण

सैकड़ों ने लिया स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण का प्रण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |आर्ट आफलिविंग की देशव्यापी मुहिम के तहत रविवार को बठिंडा के रोजगार्डन में योगाथन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 7 से 8 बजे तक योगाथन में सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने शामिल होकर सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया और स्वस्थ राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। योगाथन में भाग लेने वाले सभी साधकों ने पूरे जोश के साथ सूर्य नमस्कार किया उन्हें ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। टीचर सुनील लालवानी ने योगा के फायदे से अवगत कराते हुए बताया कि इनके नियमित अभ्यास से मन की एकाग्रता बढ़ती है। आर्ट आफ लिविंग के वालंटियर डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि योगाभ्यास जिंदगी का अहम हिस्सा है। योगा से ऊर्जा का समुचित संचालन होता है। 15 16 दिसंबर को विभिन्न स्कूलों में सुबह के वक्त योगाथन कराया जाएगा।

योगाथन में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते साधक